दोनों पक्षों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज
सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार झगड़े में उलेड़ा निवासी एक पक्ष के रामस्वरूप (50), देवराज (28) व रामराज गुर्जर (40) एवं दूसरे पक्ष का रामलक्ष्मण (20), नंदकिशोर (55), सीता (28), सुगना (35) व उर्मिला (18) घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ-पांव में चोट आई है इनमें कई लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। सदर थानाधिकारी जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है।