11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साड़ी से फंदा बना झूल गई यहां की पूर्व पार्षद, इसलिए अपनाया मौत का रास्ता

मां दिखाई नहीं दी तो बेटे पहुंचे कमरे में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:55 AM IST

hanging

बूंदी। बूंदी के नैनवा रोड इंदिरा कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद ने सोमवार देर रात फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। सदर थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद का शव बूंदी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया ।

मां दिखाई नहीं दी तो बेटे पहुंचे कमरे में
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 45 वर्षीय पूर्व पार्षद ममता वर्मा ने सोमवार देर रात घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद के दोनों बेटे घर के अन्य कमरे में मौजूद थे। जब उन्हें देर तक अपनी मां दिखाई नहीं पड़ी तो वह कमरे में पहुंचे तभी वह फंदे पर झूलती दिखाई पड़ी। उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक पूर्व पार्षद वर्मा की मौत हो चुकी थी।

गृह कलेश के चलते टेंशन में थी
सूचना पर सदर थाना पुलिस पूर्व पार्षद के घर पहुंची और शव बूंदी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया कि पूर्व पार्षद पिछले कुछ दिनों से गृह कलेश के चलते टेंशन में थी। इसी के चलते उसने मौत का रास्ता अपना लिया है, हालांकि सदरथाना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तहकीकात में जुटी हुई है ।

इधर.... तूफान के कहर में गर्भवती घायल सहित कई घायल
राजस्थान के प्रतापगढ़ में क्षेत्र में देर रात आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। जिले में कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से सोमवार शाम को राहत मिली। लेकिन कई स्थानों पर अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। कई घरों के चद्दर उड़ गए। पेड़ों की टहनियां टूट गई। रठांजना थाना क्षेत्र के थड़ा गांव में शाम को चले अंधड़ से कई घरों से चद्दर उड़ गए है।
तो वहीं गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है।

देर रात आए अंधड से ढहे मकान
गौरतलब है कि कांठल में गत दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया था। जिले में सोवमार सुबह से बादल छाने के साथ तपन भी अधिक थी। दिनभर तपन के बाद शाम को मौसम पलट गया। इसके साथ ही रठांजना थाना क्षेत्र के कई गांवों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। थड़ा गांव में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। शहर में भी शाम को धूलभरी हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इतना ही नहीं अंधड से बिजली के खंबे पेड़ भी गिर गए और कई लोगों के मकान गिर गए।