10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घुमाव पर पलटी एम्बुलेंस, प्रसूता थी सवार

घुमाव पर पलटी एम्बुलेंस, प्रसूता थी सवारएक घंटे का नवजात रहा सुरक्षित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

DEVENDRA DEVERA

•

Updated: 4 Aug 2018, 1:22 PM IST

ghumaav par palatee embulens, prasoota thee savaar

घुमाव पर पलटी एम्बुलेंस, प्रसूता थी सवार


लाखेरी. कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एम्बुलेंस गुरुवार रात चालक की गफलत से प्रसूता को लाते समय पलट गई। हादसे में प्रसूता सहित चार महिलाओं को चोटें आई। वहीं एक घंटे का नवजात शिशु सुरक्षित रहा।
जानकारी के अनुसार बांसी निवासी सुनीता गुर्जर (२२) को रात ११ बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने १०८ एम्बुलेंस को फ ोन किया। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगियों को लाने का काम कर रही अन्य एम्बुलेंस को लेकर चालक दामोदर व नर्सिंगकर्मी महेश जांगिड रवाना हुए, जो करीब १.३० घंटे के बाद गांव पहुंचे। एम्बुलेंस के गांव पहुंचने में हुई देरी के चलते सुनीता बाई का प्रसव घर पर ही हो गया। चालक से ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सुनीता बाई के घर तक ले जाने का आग्रह किया तो चालक ने मना कर दिया। मजबूरन परिजन जैसे तैसे जच्चा बच्चा को एम्बुलेंस तक लाए। इसके बाद एम्बुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना हुए। गांव से एक किलोमीटर दूर चालक की गफ लत से एक घुमाव पर एम्बुलेंस पलट गई। एम्बुलेंस में मौजूद प्रसूता के पति मांगीलाल ने ग्रामीणों को सूचित किया तो ग्रामीण दौड़कर वहां पर आए। ग्रामीणों ने वाहन में फं से प्रसूता की रिश्तेदार रामस्वरूपी बाई, धन्नी बाई, सूरजा बाई और जच्चा बच्चा को बाहर निकाला। बाद में अन्य एम्बुलेंसों से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे में प्रसूता सुनीता बाई सहित चार महिलाओं को अंदरूनी चोटें आई।
और नवजात की बच गई जान
एम्बुलेंस के पलटी मारने से सवार चार महिलाओं अंदरूनी चोटें व खरोंचे आई। एक घंटे के नवजात बालक को एक खरोंच तक भी नहीं आई। एम्बुलेंस में फं से लोगों की मदद के लिए मौके पर आए बांसी के ग्रामीणों ने नवजात बालक को एकदम सकुशल देखा तो राहत की सांस ली।
अंधेरे में टॉर्च की रोशनी बनी सहारा
चालक एम्बुलेंस को प्रसूता के घर तक ले जाने से मना कर देने के बाद ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में प्रसूता को बांहों का सहारा देकर एम्बुलेंस तक लाए। प्रसव के आधे घंटे के बाद ही प्रसूता को करीब सौ मीटर पैदल चलना पड़ा।
रास्ता भटकने से हुई थी देरी
जानकारी के अनुसार सुनीता के प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने रात ११.३० बजे ही एम्बुलेंस को फ ोन कर दिया। चालक को गांव के रास्ते की भौगौलिक जानकारी नहीं होने से वह एम्बुलेंस को बीजासन माताजी के रास्ते ले गया। इसमें काफ ी समय बर्बाद हो गया। जब चालक एम्बुलेंस को लेकर बांसी पहुंचा तब तक सुनीता पुत्र को जन्म दे चुकी थी। ग्रामीण महिलाओं के अनुभव के चलते उन्होंने घर पर ही प्रसव सकुशल करवा लिया। वरना चालक की गफ लत जच्चा व बच्चा दोनों पर भारी पड सकती थी।