5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां नहरी पानी के इंतजार में पथरा गई आंखें…

गोठड़ा बांध की मुख्य केनाल की टेल क्षेत्र की माइनरें सूखी पड़ी है। इस समय किसानों को रबी फ सलों के लिए नहरी पानी की आवश्यकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Devendra Singh Devra

•

Updated: 11 Feb 2020, 4:11 PM IST

यहां नहरी पानी के इंतजार में पथरा गई आंखें...

यहां नहरी पानी के इंतजार में पथरा गई आंखें...

भण्डेड़ा. गोठड़ा बांध की मुख्य केनाल की टेल क्षेत्र की माइनरें सूखी पड़ी है। इस समय किसानों को रबी फ सलों के लिए नहरी पानी की आवश्यकता है। बांध से 22 दिन तक पानी का प्रवाह हो चुका है। इसके बावजूद टेल क्षेत्र के किसान नहरी पानी को तरस रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांसी माइनर व मूण्डली माइनर के टेल क्षेत्र पर 22 दिन बाद भी नहरी पानी नहीं पहुंचा है। इससे फसलों पर संकट मंडराने लगा है। किसान गेहूं, जौ आदि फसलों में पानी नहीं दे पा रहे है। फ सलें मुरझाने लगी है। बांसी माइनर में अभी नहरी पानी भण्डेड़ा रोड भी नही पहुंच पाया है। किसान हर रोज पानी का इन्तजार करते है। शाम होते ही निराश होकर खेत से घर लौट जाते हैं। किसानों का कहना है कि नहरी पानी समय पर नही मिलता है तो फ सलें बर्बाद हो जाएगी। इससे किसानों को दोहरी मार झेलनी होगी। किसानों की इस समस्या की ओर कोई जनप्रतिनिधि व सम्बंधित विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों में रोष व्याप्त हो रहा है।