8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूरी के पैसे लेने गए युवक की कर दी हत्या

-पिता-पुत्र ने की मारपीट, मौके पर हुई मौत-हत्या का मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
majadooree ke paise lene gae yuvak kee kar dee hatya

मजदूरी के पैसे लेने गए युवक की कर दी हत्या

करवर. थाना क्षेत्र के बटावती गांव में मजदूरी के पैसे लेने गए एक युवक की सोमवार को पिता-पुत्र ने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस व परिजनों के अनुसार सोमवार को सुंसा निवासी कालूलाल उर्फ सुरेश बैरवा (२२) बटावती गांव में भंवरलाल मीणा के घर पर मजदूरी के पैसे लेने गया था। जहां पर विवाद होने पर भंवरलाल व उसके पुत्र राजेश ने कालूलाल के साथ लकडिय़ों से मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत होने पर आरोपी घबरा गए और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर सुंसा गांव पहुंचे। वहां मृतक के मकान के समीप शव सड़क पर डालकर भाग गए। ग्रामीणों ने मृतक को पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। करवर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को इंद्रगढ़ चिकित्सालय में पहुंचाया। वहां पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र कुमार मेघवंशी, थानाधिकारी रामगिलास की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता भंवरलाल व उसके पुत्र राजेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पांच दिन पहले हुई थी पिता की मौत
ग्रामीणों के अनुसार सुंसा निवासी कालूलाल के पिता जंसी बैरवा की पांच दिन पहलेे मौत हो गई थी। पिता के कार्यक्रम के लिए कालूलाल मजदूरी के पैसे लेने बटावती गांव गया था। वहां पर पैसे को लेकर विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी। मृतक अविवाहित था।