बूंदी. जिले में शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश का दिनभर इंतजार रहा। बूंदी शहर में धूप निकलने के बाद हुई उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। शनिवार को सुबह आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में केशवरायपाटन में 99, इंद्रगढ़ में 21, नैनवां में 15, हिंडोली में तीन, तालेड़ा में 2 और बूंदी में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।