11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मवेशियों को लगाए रिफ्लेक्टर, जैन सोशियल ग्रुप आया आगे

सभापति व पुलिस उपअधीक्षक ने की अभियान की शुरुआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

DEVENDRA DEVERA

•

Updated: 4 Aug 2018, 5:21 PM IST

maveshiyon ko lagae riphlektar, jain soshiyal grup aaya aage

मवेशियों को लगाए रिफ्लेक्टर, जैन सोशियल ग्रुप आया आगे

बूंदी. शहर की सड़कों और हाई-वे पर बैठे मवेशियों की अकाल मौत नहीं हो और दुर्घटनाएं थमे इसके लिए जैन सोशियल ग्रुप आगे आया है। ग्रुप के सदस्यों ने शुक्रवार रात बीच सड़क पर बैठने वाले मवेशियों के सींग, गले की डोरी आदि पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया है।
अभियान की शुरुआत कृषि उपज मंडी समिति तिराहे से की गई। यहां अभियान के संयोजक योगेन्द्र जैन 'मीन्टूÓ ने बताया कि ग्रुप के सदस्य इस अभियान को नियमित चलाएंगे।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ परिवहन विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर मवेशियों को रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। जिससे वाहनों को दूर से ही इन मवेशियों की जानकारी मिल सके। इससे मवेशियों के साथ-साथ दुर्घटनाएं भी थम सकेगी। लोगों की जान बच सकेगी। शुरुआत के अवसर पर बूंदी नगर परिषद के सभापति महावीर मोदी, पुलिस उपअधीक्षक समदर सिंह, सोशियल गु्रप के अध्यक्ष सुनील जैन आदि सहित कई जने मौजूद थे।
बस के नीचे फंसी गाय, जेक लगाकर निकालीे
बूंदी. बूंदी की सड़कों पर जमा मवेशियों की अब वाहन चालक भी परवाह नहीं कर रहे।
शुक्रवार सुबह निजी बस नैनवां रोड की ओर जा रही थी, यहां बीच सड़क पर जमा मवेशियों को देखकर भी बस चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। ऐसे में बीच सड़क पर बैठी गाय निजी बस के नीचे फंस गई। इससे आस-पास के लोगों में रोष फैल गया।
उन्होंने बस को आगे नहीं बढऩे दिया। बाद में जेक लगाकर बस को ऊंचा किया तब गाय को निकाला जा सका। यहां माहौल तनावपूर्ण बना रहा। गाय के बस से निकालने दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। वही मवेशियों के रिफ्लेक्टर लगाने से लोगों को रात के दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। रात के समय आ रहे मवेशियों के रिफ्लेक्टर लगने से वाहन चालकों को सड़क पर खड़े मवेशी नजर आ सकेगे। जिससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कर्मी होगी। वही आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि मवेशियों को रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।