
बूंदी. हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। विकास को सही अर्थों में साकार करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी जुट जाएं। यह बात बुधवार को शहर के कलक्टे्रट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कही।
उन्होंने कहा कि आमजन को राहत व सुशासन का अहसास कराएं। मंत्री ने विभागवार सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, फ्लेगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सडक़ों की दशा सुधारने के लिए कहा।
बैठक में जिला कलक्टर महेशचंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, विधायक अशोक डोगरा, नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। अंत में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुगल किशोर मीणा ने धन्यवाद दिया।
पेयजल की हो पुख्ता व्यवस्था
प्रभारी मंत्री ने वर्तमान में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं रहे। आने वाले समय को देखते हुए पेयजल प्लान तैयार कर उसकी क्रियान्विति कराई जाए। टैंकरों का गलत इस्तेमाल ना होने पाए, पानी की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखें।
जिला अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई ट्रोमा वार्ड के पास स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा जिला प्रवक्ता ने बुधवार को प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया। जिला प्रवक्ता संजय लाठी व अमित निंबार्क ने सर्किट हाउस में मंत्री को बताया कि मुख्य द्वार आईसीयू से करीब २४२ मीटर से अधिक दूरी पर है। गंभीर रोगी वहां तक पहुंचते पहुंचते दम तोड़ देते हंै, उपचार में देरी होती है। नए आईसीयू भवन के लिए लगभग ६३.९१ लाख रुपए का तकमीना बना हुआ है। जो मंजूरी के इंतजार में अटका पड़ा है।
Published on:
10 May 2018 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
