
बूंदी. अन्तरराष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर भारत स्काउट गाइड की ओर से शुक्रवार को नैनवां रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में ‘नशा मुक्त समाज’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार थी। कलक्टर ने कहा कि नशा एक बुराई है इसे जड़ से मिटाना है। नशे से परिवार टूटते है। युवा पीढ़ी समाज में इसको रोकने में पहल करे। मंडल प्रधान चतुर्भुज महावर, स्काउट उप प्रधान रेखा शर्मा, सहायक जिला कमिश्नर युवराज सिंह, मंडल प्रशिक्षण आयुक्त देवी सिंह सेनानी आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान शाला निदेशक रविंद्र सिंह, कुलजीत कौर, रितु दीक्षित, विश्वजीत जोशी, शंभूदयाल शर्मा आदि मौजूद रहे। सेमिनार में मास्टर ट्रेनर युग प्रसाद, अमित राय, हेमंत बृजवासी, अभिलाषा शर्मा आदि ने संभागीय को विभिन्न जानकारियां दी। स्काउट सीओ गिरिराज गर्ग ने आभार जताया।