28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन पर नहीं आई ट्रेन, यात्री करते रहे इंतजार

बारिश के चलते शनिवार को बूंदी रेलवे स्टेशन पर लिंक देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आई। उसे रद्द कर दिया गया।

2 min read
Google source verification
No train at station, waiting for passengers to travel

स्टेशन पर नहीं आई ट्रेन, यात्री करते रहे इंतजार

रामगंजबालाजी. बूंदी. बारिश के चलते शनिवार को बूंदी रेलवे स्टेशन पर लिंक देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आई। उसे रद्द कर दिया गया। वहीं आगरा से रतलाम जाने वाली हल्दीघाटी पेसेंजर ट्रेन भी पौने तीन घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बूंदी रेलवे स्टेशन पर सुबह सात बजे आने वाली हल्दीघाटी पेसेंजर टे्रन तय समय पौने तीन घंटे तक नहीं आई। टे्रन के सुबह ९.४५ मिनट पर बंूदी स्टेशन पर आते ही सारे कोच परीक्षार्थियों व अन्य सवारियों से भर गए।

शनिवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले परीक्षाार्थियों की स्टेशन पर भीड़ रही। बूंदी से कई परीक्षार्थियों का केन्द्र चित्तौड़ व निम्बाहेडा होने से वह परेशान होते रहे। वहीं बूंदी स्टेशन पर रोजाना ९ बजकर १४ मिनट पर आने वाली लिंक देहरादून एक्सपे्रस रद्द हो गई। ऐसे में इस टे्रन में यात्रा करने वाले यात्रियों को मजबूरन पेसेंजर टे्रन में बूंदी से चित्तौड़ की ओर जाना पड़ा।

यात्रियों का कहना था कि यहां पर किसी ने भी ट्रेन के बारे में सही जानकारी नहीं दी। इससे सभी परेशान होते रहे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पेसेंजर ट्रेन आई। उसके बाद उसमें बैठकर जाना पड़ा। इससे महिलाओ व बच्चां को अधिक दिक्कत आई। वहीं लिंक एक्सप्रेस रद्द करने से भी यात्री यहां पर भटकते रहे। कोई भी ट्रन के रद्द होने के बारे में जानकारी नहीं दे रहा था।

निजी वाहनों से पहुंचे परीक्षार्थी
गादेगाल निवासी रवि गुर्जर, पुखराज, बलदेवपुरा निवासी आत्माराम, चिन्टू मेघवाल सुबह साढ़े छह बजे रेलवे स्टैशन पर चित्तौड़ व निम्बाहेड़ा जाने के लिए पहुंचे। सभी ने टे्रन के टिकट खरीद लिए, लेकिन जब स्टेशन मास्टर से ट्रेन की जानकारी की तो पौने तीन घंटे देरी से आने की बात कही। उसके बाद छात्र बूंदी पहुंचे और चार सौ रुपए प्रति छात्र के हिसाब से टेक्सी कर चित्तौड़ के लिए रवाना हुए।