
बूंदी। विद्युत चोरी के नाम पर अवैध तरीके से वीसीआर भरने का आरोप लगाते हुए सोमवार को विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। देवपुरा में सभा के बाद कलक्ट्रेट की ओर पैदल कूच कर कार्यकर्ताओं ने रास्ते में रखे बैरिकेड्स गिरा दिए तो यहां हुई झड़प के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दूर तक खदेड़ दिया। पुलिस ने चांदना समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बस में ले जाकर दूर हाइवे पर छोड़ा।
इससे पूर्व किसानों की सभा को संबोधित करते हुए विधायक अशोक चांदना ने कहा कि प्रदेश की सरकार को एक साल पूरा हो गया, लेकिन किसान आज भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। बूंदी जिले में बीते दिनों जिस तरीके से विद्युत निगम ने किसानों की अवैध वीसीआर भरी है, वह गलत है। किसान ऐसा वर्ग है, जो निस्वार्थ कार्य कर रहा है, जबकि वर्तमान सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
सभा के बाद सभी किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर पैदल कूच किया। पुलिस ने सभी को यहां कॉलेज चौराहे पर लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। जिला कलक्टर के नहीं आने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और जमीन पर बैठ गए।
थोड़ी देर इंतजार के बाद वे बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में दो महिला पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया। इसके बाद पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को दूर तक खदेड़ दिया।
Published on:
16 Dec 2024 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
