राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा के संघर्ष के बाद छात्र कुलदीप सोनी को न्यू नेहरू कैरियर स्कूल सेंटर पर गुरुवार को बोर्ड परीक्षा शुरू होने के 25 मिनट बाद घर से बुलवाकर प्रवेश दिया गया। बूंदी के कागजी देवरा के निजी विद्यालय के 10वीं बोर्ड के छात्र कुलदीप सोनी को प्रेजेंट शॉर्ट कम उपस्थिति बताकर जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा दिलवाने से मना कर दिया था।