5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामसागर झील के काली दांत्या घाट के पत्थर चोरी

कस्बे की रामसागर झील में काली दांत्या के घाट के पत्थर चुराने का मामला इन दिनों ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 min read
Google source verification
Stolen stones of the Black Dingh Ghat of Ramsagar Lake

रामसागर झील के काली दांत्या घाट के पत्थर चोरी

हिण्डोली. कस्बे की रामसागर झील में काली दांत्या के घाट के पत्थर चुराने का मामला इन दिनों ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बदमाशों ने पत्थर चुराकर घाट का अस्तित्व समाप्त कर दिया।
सूत्रों के अनुसार रामसागर झील में तत्कालीन ग्राम पंचायत ने लाखों रुपए खर्च कर काली दांत्या, रघुनाथ घाट, तेजाजी घाट, चरपली स्थानों पर घाट बनाए थे। ताकि झील भरने पर लोग घाटों पर जाकर स्नान कर सकें। लेकिन कुछ लोगों की नीयत इतनी खराब हो गई कि घाटों में लगे पत्थरों को भी चुराकर ले गए। यहां पर एक मात्र काली दांत्या घाट ही बचा था। जो भी झील सूखने के बाद मिट्टी निकालने वाले लोगों ने घाट के पत्थर ट्रालियों में डालकर चुरा ले गए। जिससे घाट पूरी तरह उजड़ गया। इस बात की जानकारी पंचायत के सरपंच, सचिव को होने के बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभुलाल सेन ने बताया कि घाट से झील की सुंदरता बनी रहती है। लेकिन घाट के पत्थर ले जाने से घाट वीरान हो गया। अब झील भरने के बाद घाट पर नहाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी आएगी।

संदिग्धावस्था में घूमती चार महिलाएं गिरफ्तार
केशवरायपाटन. कस्बे के बाजार में संदिग्धावस्था में घूम रही चार महिलाओं को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। एएसआई बृजराज सिंह ने बताया कि कस्बे के बाजार में इस समय त्योहार की खरीदारी चल रही है। इस दौरान कोटा बरडा बस्ती निवासी बागरी जाती की सुंदर बाई, मनीषा, सुनीता, लक्ष्मी को संदिग्धावस्था में घूमती मिली। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

खुशहाली की कामना को लेकर चढ़ाया ध्वज
पेचकी बावड़ी. कस्बे में बुधवार को लकड़ेश्वर महादेव मंदिर में खुशहाली की कामना को लेकर पदयात्री पहुंचे। तीन किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे भक्तों ने ध्वज चढ़ाया। इससे पहले बड़े बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा शुरू हुई थी।