6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीजी कॉलेज में सबसे बड़ी परीक्षा… चक्कर घन्नी हुए विद्यार्थी व कॉलेज प्रशासन

हिन्दी के पैपर में धरा गया एक नकलची

2 min read
Google source verification
The biggest test in PG College.

बूंदी. राजकीय महाविद्यालय में चल रही परीक्षा में बुधवार को सबसे बड़ी परीक्षा का दिन रहा। कॉलेज परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर कॉलेज प्रशासन के माथे चिंता की लकीर साफ दिखाई दी। तीसरी पारी में सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों ने भाग लिया ऐसे में कॉलेज प्रशासन को एक परीक्षा सेंटर एकलव्य कॉलेज बनाया गया।

Read More: विकास में वास्तुदोष का लोचा...

बी.एसी.बी कॉम व बी.ए तृतीय में करीब १९४१ परीक्षार्थी शामिल हुए। ४६ अनुपस्थित रहें। वहीं एकलव्य कॉलेज परीक्षा सेंटर में करीब तीन सौ परिक्षार्थी बैठे। परिक्षार्थीयों की संख्या अधिक होने के चलते गैलेरी में भी विद्यार्थी परीक्षा देते नजर आए।

एक ओर नकलची धरा...

परीक्षा में नकल को लेकर सख्ती और हिदायत के बाद भी विद्यार्थी नकल से बाज नही आ रहें है। राजकीय महाविद्यालय में २१ फरवरी से शुरू हुई स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में अब तक 12 मामले नकल के पकड़े गए हैं। पकड़े गए नकल के मामलो में छात्रों की जेब से पास बुक, पर्ची व मोबाइल मिले। बुधवार को थर्ड पारी में आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा में एक छात्र पर्ची से नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा प्रभारी गिरिराज सोनी ने बताया कि परीक्षा में नकल के मामले में सख्ती बरती जा रही है। नकलचियों का अनफेयर मिंस केस बनाकर यूनिवर्सिटी को भेज दिया है।

बाहर स्टॉफ से की पूर्ति-

परीक्षा के दौरान महाविद्यालय स्टाफ की कमी खली। मौजूदा स्टॉफ में से भी कई व्याख्यता अवकाश पर चल रहें है ऐसे में परीक्षा में ड्यूटी को लेकर कॉलेज प्रशासन मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा में प्राइवेट सेक्टर को मिलाकर करीब १३० परीक्षकों की ड्यूटी लगी।

मोबाइल के लिए कतार-

परीक्षा सम्पन्न होने के बाद विद्यार्थी अपने जरूरी सामान व मोबाइल के लिए कतार में लगे नजर आए।

परीक्षा सेंटर कहां, चक्कर लगाते रहें..

विद्यार्थियों की सख्ंया के दबाव को देखते हुए एकलव्य कॉलेज में बनाए गए परीक्षा सेंटर को लेकर कई विद्यार्थियों को जानकारी नही होने के चलते परेशानी में आ गए। राजकीय महाविद्यालयपरीक्षा देने आए छात्रों को बाद में पता चला कि एकलव्य कॉलेज में सेंटर आया है तो चकरा गए ऐसे में परीक्षा हॉल में देरी से पहुंचने की बात को लेकर विद्यार्थियों ने नाराजगी जाहिर की।