10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी से दर्द लेकर लौट गई स्पेन की युवती, जानिए ऐसा क्या हुआ इनके साथ

आवारा मवेशी की चपेट में आने से पैर की हड्डी टूटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Aug 2018, 12:54 PM IST

The girl from Spain who came back from Bundi, know what happened with

बूंदी से दर्द लेकर लौट गई स्पेन की युवती, जानिए ऐसा क्या हुआ इनके साथ


बूंदी. पर्यटन नगरी में भ्रमण के लिए आने वाले विदेशी सैलानी भी यहां के आवारा मवेशियों से सुरक्षित नहीं है। उनकी जान को भी संकट पैदा होने लगा है। ऐसा ही एक हादसा स्थानीय प्रशासन को फिर से शर्मसार कर रहा है। आवारा मवेशी की चपेट में आने से विदेशी महिला की पैर की हड्डी टूट गई। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को स्पेन से आई पर्यटक आइरिन तारागढ़ की सैर के लिए निकली थी। दोपहर को वापसी के दौरान बीच सडक़ पर आवारा मवेशियों के झगड़े से अपने को बचाने के दौरान वह सडक़ पर गड्ढे में जा गिरी। जिससे वह चोटिल हो गई। नीचे गिरने से उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। जिससे उसका एक कदम भी चलना मुश्किल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे गेस्ट हाउस संचालक ने विदेशी पर्यटक को निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसके पैर में फे्रक्चर बताया। इसके बाद उसके प्लास्टर बांधकर उपचार किया गया। बाद में स्पेन की युवती दर्द लेकर वापस लौट गई।


शहर के खराब हैं हालात
शहर में आवारा मवेशियों के आतंक से पूर्व में लोगों की जान भी जा चुकी है। स्पेन की युवती गंभीर चोटिल होकर वापस लौट गई। लेकिन शहर में व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पर्यटक शहर की अव्यवस्था पर रोष प्रकट कर रहे हैं। चोटिल महिला पर्यटक ने पैर पर बंधे प्लास्टर पर लिखवा दिया ‘डोन्ट आस्क वान्ट हेपन्ड टू मी’।


विदेश मंत्रालय को देंगे शिकायत
स्पेन की युवती आइरिन ने बताया कि बूंदी फोर्ट रूट के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। जगह-जगह गड्ढे और मवेशी हैं। इस कारण मुझे असहनीय पीड़ा हुई। स्वस्थ होने पर इसकी शिकायत भारत सरकार के विदेश और पर्यटन मंत्रालय को करूंगी। ताकि सरकार की आंखें खुल सके। उन्हें पता चले कि पर्यटकों के साथ क्या हो रहा है।
...