
लाखेरी (बूंदी).कस्बे के सराय के गणेशजी क्षेत्र में गुरुवार को घर पर टीवी में चल रहे कार्टून की नकल करते एक बच्चे की जान चली गई।
बस्ती निवासी श्यामलाल सैनी का 10 वर्षीय पुत्र आशु दोपहर को टीवी पर कार्टून शो देख रहा था। शो को देखने के दौरान आशु ड्रम पर चढ़कर कार्टून करेक्टर की नकल करते हुए नीचे कूद गया।
इससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई। परिजन उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता दुआ ने बताया कि बच्चे के सिर में गम्भीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
Published on:
25 Aug 2016 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
