3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नृसिंह आश्रम में दो पक्ष हुए आमने-सामने, पुलिस की मौजूदगी ने टाला टकराव

शहर के बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम में सोमवार को बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति से जुड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Nagesh Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 12:32 PM IST

नृसिंह आश्रम में दो पक्ष हुए आमने-सामने, पुलिस की मौजूदगी ने टाला टकराव

बूंदी. शहर के बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम में सोमवार को बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति से जुड़े दो गुट अपना हक जताते हुए आमने-सामने हो गए। सूचना पर दबलाना, सदर व कोतवाली थाना पुलिस आश्रम में पहुंची। दोनों गुटों के साथ समझाइश कर टकराव टाला। यहां एक गुट बैठक करने और दूसरा गुट बैठक को रोकने के लिए पहुंचा था।
दोनों गुटों के बीच देर तक कहासुनी भी हुई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में एक गुट ने बैठक की। दूसरे गुट की बैठक शाम को हुई। मामला बढ़ता देख बूंदी के उपखंड अधिकारी दिवांशु शर्मा, पुलिस उपअधीक्षक समदर सिंह भी आश्रम में पहुंचे।

एक दूसरे को देख लेने तक हुई तनातनी
आश्रम में नौबत एक दूसरे को देख लेने तक पहुंच गई। दोनों ही गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर सवाल खड़े किए। आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। दोनों ही गुटों के सदस्य बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति से जुड़ाव बताते हुए अपना हक आश्रम और समिति पर जताते रहे।

कार्यवाहक अध्यक्ष चुना, चुनाव की घोषणा जल्द
बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति के दूसरे गुट की बैठक आश्रम परिसर में देर शाम हुई। समिति से जुड़े भरत शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से विजयराज सिंह हाड़ा को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। बैठक में किए निर्णय के अनुसार जल्द चुनाव कार्यक्रम तय किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आश्रम में बाहरी लोगों का दखल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिससे आश्रम की गरीमा पर कोई आंच आए। इस दौरान सदस्यों ने आश्रम में पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पूरे दस्तावेज दिखाए। उन्हें आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया।

१५ दिन में कराएंगे चुनाव
बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति के एक गुट की बैठक दोपहर को हुई जिसमें १५ दिन में समिति के चुनाव कराने की घोषणा की गई।संरक्षक देवलाल चांदना की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यवाहक अध्यक्ष संजय पुरोहित ने बताया कि सचिव को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दी गई रकम अभी तक बैंक में जमा नहीं कराई गई। नियमानुसार हिसाब भी प्रस्तुत नहीं किया। इस पर सभी सदस्यों ने एकराय होकररिपोर्ट दर्ज करवाने का प्रस्ताव लिया। सदस्यों ने कहा कि नियमानुसार समिति गठन के दो वर्ष में चुनाव होने चाहिए। चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव लिया। नई कार्यकारिणी बनने के बाद सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक में मुकेश माधवानी सहित १७ सदस्य शामिल हुए।