25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rakshabandhan पर गांव जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, छिन गया 3 मासूमों से ममता का आंचल

Road Accident: नैनवां थाना क्षेत्र के बामनगांव निवासी हनुमान कुम्हार की पत्नी 26 वर्षीय ममता की सड़क दुर्घटना हुई मौत से रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। जयपुर से राखी मनाने के लिए गांव आने के दौरान हादसा हो गया। ममता की मौत से उसके दो माह के पुत्र सहित तीन मासूमों से ममता का आंचल छीन गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 1 Sep 2023, 12:38 PM IST

accident_news.jpg

Road Accident: नैनवां थाना क्षेत्र के बामनगांव निवासी हनुमान कुम्हार की पत्नी 26 वर्षीय ममता की सड़क दुर्घटना हुई मौत से रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। जयपुर से राखी मनाने के लिए गांव आने के दौरान हादसा हो गया। ममता की मौत से उसके दो माह के पुत्र सहित तीन मासूमों से ममता का आंचल छीन गया।

परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने से हनुमान जयपुर में बेलदारी करता है। पत्नी भी उसके साथ मजदूरी करने जाती थी। मंगलवार को राखी का त्योहार मनाने के लिए पत्नी, 6 वर्ष के पुत्र, 4 वर्ष की पुत्री व दो माह के पुत्र के साथ जयपुर से बाइक से रवाना हुआ था। सांगानेर व शिवदासपुरा के बीच पत्नी ममता के बाइक से गिरने से मौत हो गई। ममता का शव बामनगांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। राखी के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।
यह भी पढ़ें : छत से कपड़े लाते वक्त पैर फिसला और गले में लग गया फंदा, चार दिन बाद होनी थी बेटी की सगाई


तीन भाइयों की इकलौती बहन थी
ममता का पीहर टोंक जिले के मेहंदवास गांव में स्थित है। ममता की मौत से पीहर में भी कोहराम मच गया। ममता तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। राखी से पहले ही बहन की मौत से भाइयों की कलाई राखी से सूनी रह गई।
यह भी पढ़ें : Road Accident: ट्रेलर की टक्कर से आगे चल रही बस में जा घुसी कार, आग लगने से जिंदा जला युवक


परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की
नैनवां तहसील दक्ष प्रजापति विकास एवं सेवा संस्थान ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालो में संस्थान के अध्यक्ष दिलखुश पोटर, रामेश्वर कुम्हार, आशाराम, कन्हैयालाल पोटर, इंदरमल कुम्हार, रूपेश प्रजापत सहित समाज के अन्य लोग शामिल थे।