बुरहानपुर. कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। मार्च एंडिंग तक जहां 15 के एवरेज में मरीज सामने आ रहे थे, अब अप्रैल के पहले छह दिन आंकड़ा हर दिन 21 का हो गया। छह दिन में 130 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना के आंकड़े अब उछाल मारने लगे हैं। लगातार केस बढऩे से अब सभी को चिंता सताने लगी है। पिछले 16 फरवरी से कोरोना ने जो र?तार पकड़ी वह अब तक नहीं रुकी है बल्कि यह और तेज होती चली गई। अप्रैल के पहले सप्ताह में आंकड़ा 130 तक पहुंच गया। जबकि पिछले मई से भी ज्यादा गति से यह कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा उपाध्यक्ष संक्रमित
सोमवार को आईरिपोर्ट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल और भाजपा उपाध्यक्ष बलराज नावानी भी संक्रमित पाए गए। जबकि 28 की रिपोर्ट में संजय नगर, खापरखेड़ा, ग्राम खामनी, लक्षमी नगर, बहादरपुर, बोहल्ड़ा, चापोरा, ब?खारी, इतवारा के 5, रास्तीपुरा का एक सामने आया।
अपै्रल की रिपोर्ट
1 अप्रैल- 21
2 अप्रैल- 21
3 अप्रैल- 22
4 अप्रैल- 19
5 अप्रैल- 19
6 अप्रैल- 28