14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HAPPY MANSOON : बारिश में भीगा शहर

- पौन घंटे झमाझम- बारिश के बाद फिर निकली धूप

2 min read
Google source verification
akodara dam

HAPPY MANSOON : बारिश में भीगा शहर

बुरहानपुर. मानसून की पहली बारिश में पूरा शहर पानी में भीग गया। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर झमाझम बारिश होने लगी। रूक-रूककर पौन घंटे हुई बारिश से पूरा शहर पानी में तरबतर हो गया।
शहर में १० जून को प्री-मानसून की बारिश हुई थी। लेकिन तब से बारिश का दौर थम गया था। लेकिन सोमवार को बारिश से लोगों ने काफी राहत की सास ली है। जिले में गत वर्ष अल्प वर्षा के कारण पूरे जिले में पेयजल की स्थिति काफी खराब है। इस लिए इस वर्ष अच्छी बारिश के लिए सभी लोग कामना कर रहे है। सोमवार को दोपहर १ बजे से शहर में बारिश की शुरुआत हुई और बारिश रूक-रूककर १.४५ बजे तक चली। शहर के आधे हिस्से में जोरदार बारिश हुई। शहर के संजय नगर, शिकारपुरा में तेज बारिश हुई, जबकि आधे हिस्से में रूक-रूककर बारिश चलती रही। बारिश होने के कुछ ही देर में धूप निकल आई। शाम होने तक आसमान में काले बादल फिर छा गए। बारिश के बाद तापमान कम हुआ है।


ताप्ती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से ३० से ज्यादा गांवों का सिधा संपर्क शहर से टूट गया है। जैनाबाद-शहर को जोडऩे वाला रपटा ताप्ती में ज्यादा पानी आने से डूब गया। रविवार शम से जल स्तर बढ़ा था, जो सोमवार दोपहर तक कम हुआ। इसके चलते अब ग्रामीण जान जोखीम में डालकर बहते पानी में से ही रपटे को पार कर रहे है। इससे ग्रामीणों की जान को खतरनाक भी है। जैनाबाद व अन्य गांवों से हर दिन पांच हजार से ज्यादा लोग शहर में आना-जाना करते है।
नदी में पानी आ जाने से जैनाबाद-शहर को जोडऩे वाला रपटा पानी में डूब गया है। रपटे के डूबते ही रविवार शाम से नदी में नाव का संचालन होने लगी है। जैनाबाद व आसपास के कई ज्यादा गांवों के लोग नदी पार करने के लिए नाव का उपयोग करते है। पानी आने से ताप्ती नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी रूक गया है। रपटे के डूबने से जैनाबाद, जयसिंहपुरा, बलवाड़ टेकड़ी, खड़कोद, महलगुलआरा, गुलई, गोपालपुरा, बडग़ांव, दर्यापुर, सारोला, गोपालपुरा, टीटगांव, अंबाडा, सिंधखेडा, सिरपुर, डोईफोडिया, तलावड़ी सहित अन्य गांवों के लोगों को परेशानी होगी। अब शहर आने के लिए उन्हें बड़े पुल से होकर आना होगा।
215.850 मीटर पर ताप्ती का जलस्तर
रविवार सुबह तक सूखी पड़ी ताप्ती नदी में दोपहर बाद अचानक ही पानी आ गया था। रात होने तक जलस्तर 213.00 मीटर से बढऱकर 215.450 मीटर पर आ गया। सोमवार पूरी तरह से सूखी ताप्ती नदी में अचानक पानी आ गया है। रविवार दोपहर बाद से ताप्ती नदी का जलस्तर अचानक बढऩे लगा था और रविवार रात 8 बजे तक नदी का जलस्तर 215.400 मीटर पर आ गया है। सोमवार को भी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता रहा। सोमवार शाम नदी का जलस्तर 215.850 मीटर पर आ गया।
बीयू१९१३: जान जोखीम में डालकर पार कर रहे नदी।