कांग्रेस बोलीं ध्यान भटकाने का काम
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि भाजपा विकास के काम नहीं कर रही है, ताप्ती मिल चालू हो नहीं रही। ताप्ती पर डेम की कोई योजना नहीं। ताप्ती मेगा रिचार्ज कांग्रेस के समय शुरू हुई थी, जो अब तक आगे नहीं बढ़ी। नाम बदलने की राजनीति कर जनता का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, विकास पर ध्यान नहीं है।