4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म स्टार और राष्ट्रीय नेता आएंगे बुरहानपुर, जानिए किसके है सूची में नाम

अमित शाह, सुष्मा स्वराज, स्मृति इरानी को बुलावा, कांग्रेस का राहुल गांधी, राज बब्बर और गोविंदा का भेजा प्रस्ताव- अमित शाह का दौरा सुनिश्चित, १५ को आने वाले थे, अब दौरा आगे बढ़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Ranjeet Kumar Pardeshi

•

Updated: 11 Nov 2018, 9:19 PM IST

Burhanpur aaynge kai star pracharak neta

Burhanpur aaynge kai star pracharak neta

- आदिवासियों और मुस्लिमों को रिझाने के लिए विशेष नेताओं को बुलाएंगे
- विधानसभा चुनाव
बुरहानपुर. विधानसभा चुनाव में टिकटों की जद्दोजहद के बाद जैसे तैसे नामांकन प्रक्रिया पूरी कर अब नेताओं ने प्रचार का मैदान संभाल लिया है। भाजपा ने शहरी क्षेत्र से प्रचार अभियान शुरू किया तो कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों से इसकी शुरुआत की। अब आगे मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को बुलाने के लिए सूची भी अपनी आलाकामन को भेज दी। इसमें नेपानगर के आदिवासी और शहर में मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अलग से प्लान तैयार किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा तो १५ नवंबर को सुनिश्चत भी हो गया था। इसके लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी, लेकिन अचानक उनका दौरा निरस्त कर आगे बढ़ गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि अमित शाह का दौरा पूरी तरह कंफर्म है, वे आगे की तारीख में आएंगे। १५ को दौरा था, लेकिन अचानक शनिवार शाम को फोन आया कि वे अभी नहीं आ पाएंगे। बाकी नेताओं के दौरे संभावित है।
भाजपा की सूची में ये बड़े नेता
भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों को बुरहानपुर बुलाने के लिए सूची तैयार कर अपने आलाकामन को भेज दी है। इसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन बताया जा रहा है कि इन दोनों बड़े नेताओं में से किसी एक का आना बुरहानपुर होगा। इसके अलावा सुषमा स्वराज, हेमा मालिनी, स्मृति इरानी को बुलाया गया है। इसके अलावा प्रदेश स्तर के नेताओं में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह भी आएंगे।
मुस्लिम और आदिवासी के लिए ये नेता आएंगे
भाजपा की ओर से बुरहानपुर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को बुलाया है। जबकि नेपानगर विधानसभा के धूलकोट क्षेत्र के लिए अंतरसिंह आर्य और नेपा शहरी के लिए स्मृति इरानी को बुलाया गया है। नेपानगर और बुरहानपुर में सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान मोर्चा संभालेंगे।
कांग्रेस की सूची में ये बड़े नाम
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है, इसलिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। वैसे कांग्रेस की ओर से हमने भी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, नवजोतसिंह सिद्धु, राज बब्बर, गोविंदा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व सांसद अरुण यादव बुरहानपुर आएंगे। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी रविंद्र महाजन को बनाया गया है, जिन्होंने रविवार से ग्रामीण क्षेत्र ठाठर, खामला, सोलाबड़ी, बसाली से अपने प्रचार की शुरुआत की। रघुवंशी ने कहा कि कमल नाथ का दौरा रहेगा, बाकी संभावित है।
निर्दलीय भी भर रहे दम
बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा में पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय उम्मीदवार भी दम भर रहे हैं। बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर नाराज ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने भी रविवार से प्रचार की शुरुआत कर दी। ऐसी अटकले लगाई जा रही थी कि १४ तक पार्टी उनसे फार्म वापस लेने का दबाव बनाएगी, लेकिन वे प्रचार मैदान में कूद पड़े। रविवार को महाजनापेठ के श्री बड़े बालाजी मंदिर में दर्शन कर इसकी शुरुआत की।