9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर सबसे ठंडा, पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर सबसे ठंडा रहा, पूरा जिला ठंड से कांप रहा है। सोमवार को रात का तापमान न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, जनजीवन हुआ प्रभावित, केला फसल पर पाला पडऩे की आशंका।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rajiv Jain

•

Updated: 26 Dec 2016, 8:21 PM IST

 khandwa, Burhanpur, Burhanpur is Coldest in Madhy

khandwa, Burhanpur, Burhanpur is Coldest in Madhya Pradesh, Mercury Dips at 5 ° C, Cold Season, weather report of MP, weather burhanpur

बुरहानपुर. मध्यप्रदेश में बुरहानपुर सबसे ठंडा रहा, पूरा जिला ठंड से कांप रहा है। सोमवार को रात का तापमान न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिनभर शीतलहर चलती रही। दोपहर 12 बजे भी ठंड अपना असर दिखा रही थी। बुरहानपुर में पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 8 और 6 डिग्री के बीच में चल रहा था। लेकिन सोमवार को तापमान पांच डिग्री तक पर पहुंच गया। जो इस वर्ष का सबसे न्यूनतम पारा है। सर्द हवाएं सुबह से लेकर शाम तक चलती रही। दिन का पारा 32 डिग्री होने के बाद भी ठंड कम नहीं हो रही थी।

नगर निगम ने जलवाए अलाव, हेल्थ विभाग का अलर्ट
तापमान कम होने के बाद नगर निगम के अफसरों ने सार्वजनिक स्थानों पर शाम होते ही अलाव जलवा दिए थे। अंचल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा गया, सुबह से कोहरा छा गया। तापमान पांच डिग्री न्यूनतम पर आते ही फिर से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर हालात पर नजर रखे हुए हैं। जबकि उद्यानिकी विभाग ने भी किसानों को केला फसल को पाला पडऩे से बचाने के लिए सलाह देना शुरू कर दिया है। पांच डिग्री के तापमान में केला फसल पर पाला पडऩे लगता है। जिले में पिछले तीन वर्षों से न्यूनतम पारा पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2014 में 24 दिसंबर को पांच डिग्री और 2015 में 22 जनवरी पांच डिग्री पर पारा आया था।

निमाड़ में खरगोन में 6.5 डिग्री
निमाड़ में सबसे कम तापमान बुरहानपुर का ही रहा है। बुरहानपुर में 5 डिग्री न्यूनतम तापमान आंका गया। जबकि बड़वानी में न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 6.5 और खंडवा 10 डिग्री सेल्सियस तापमान आंका गया।