17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा को कोसा, फिर मृतकों को श्रद्धांजलि देकर फिल्म में बताया नोटबंदी का दर्द

- भाजपा सरकार भैंस के समान, बिन बजाने पर भी नहीं सुनती- कांग्रेसियों ने किया नोटबंदी का विरोध- कमल चौक पर दिया धरना प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Ranjeet Kumar Pardeshi

•

Updated: 8 Nov 2017, 9:45 PM IST

conress Tribute to the dead by paying tribute to the dead

conress Tribute to the dead by paying tribute to the dead

बुरहानपुर. कमल चौक में भैंस के आगे बिन बजाकर कांग्रेसियों ने नोटबंदी को एक साल पूरा होने पर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने सरकार के निर्णय से हुए बुरे प्रभावों का गिनाते हुए खुब खरी-खोटी सुनाई और नोटबंदी के बाद शाम को इकबाल चौक में बैंक से रुपए निकालने के दौरान देशभर में मृत १५३ लोगों को श्रद्धाजंलि भी दी।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार भैंस के समान हो गई है, उसके सामन जनसमस्या को लेकर कितनी भी बिन बजाई जाए। उसे सुना नहीं आता है। एक वर्षपहले सरकार ने बिना सोचो समझे और बिना तैयारी के लिए नोटबंदी का निर्णय ले लिया था। जिससे आम जनता परेशान हो गईथी। आज तक उद्योग-व्यापारी इससे उभर नहीं पाए है। वहीं नोटबंदी ने एक ओर लोगों की जान ली, तो दूसरी ओर हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया था।
काला धन वापसी और सुरक्षा के मुद्दे पर विफल हुई सरकार
रघुवंशी ने कहा कि सरकार काला धन वापस लाने और सुरक्षा दोनों की मामलों में पूरी तरह विफल रही है। नोटबंदी व जीएसटी लाते समय सरकार ने बढ़े-बढ़े वाले किए थे कि इससे काला धन सामने आ जाएगा। व्यापार-व्यवसाय बढ़ेगा और महंगाई घटेगी। लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है और व्यापार-व्यवसाय के हाल खराब हो गए हैं। वहीं सीमा पर सुरक्षा के मामले में भी सरकार अपना वादा पुरा नहीं कर पाई है। आए दिन सीमा पर होने वाले हमलों में हमारे सैनिक शहिद हो रहे है।
जो पत्नी नहीं संभाल पाए, वह देश क्या संभालेंगे
धरना प्रदर्शन में पूर्व निगमाध्यक्ष गौरी शर्मा ने कहा कि पीएम ने देश को बड़े सपने तो दिखा दिए, लेकिन उन्हें वह पूरा नहीं कर पाए। जो अपनी पत्नी को संभाल नहीं पाए, वह देश क्या संभालेंगे। अपनी असफलताओं को छिपाने के बजाए, सरकार को काम करने की जरूरत है। धरना प्रदर्शन में हमीद काजी, नेता प्रतिपक्ष अकिल औलिया, इस्माइल अंसारी, श्याम बन्नातवाला, रिंकु टांक, इंद्रसेन देशमुख मुकेश महाजन, दुर्गेश शर्मा, अजय उदासीन आदि ने संबोधित किया।
इकबाल चौक में दिखाई फिल्म
अजय रघुवंशी ने कहा कि इकबाल चौक में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बाद नोटबंदी के समय लोगों को हुई तकलीफों की फिल्म दिखाई गई। लोग वह दर्द अभी भी नहीं भूले हैं, जब उन्हें अपने सारे काम छोड़कर बैंक में रुपए जमा करने के लिए कतार में लगना पड़ा था।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika