
हाड़ कंपाने वाली ठंड, साल का रिकॉर्डतोड़ तापमान, 4 डिग्री पर आया न्यूनतम पारा
बुरहानपुर. सर्द हवा ने पूरे बुरहानपुर को ठिठुराकर रख दिया। २९ दिसंबर को इस साल का सबसे कम रिकॉर्ड तोड़ तापमान ४ डिग्री पर दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम २४ डिग्री पर आंका गया। ठंड चमकने के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इससे बेहाल है। दिनभर लोग स्वेटर और अन्य गर्म कपड़े पहन कर बाजार में आ रहे हैं। यह पारा नेपा मिल से ली गईजानकारी के अनुसार है।
ठंडकी दस्तक के बाद कुछदिनों तक न्यूनम पारा १० से १६ डिग्री तक चलता रहा। लेकिन वापस पलटी ठंडने हाड़ कंपाने वाले ठंडपैदा कर दी। दो दिन से पारा गिरने के बाद इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान हो गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के कई चौराहों में शाम होते ही अलाव जलाते लोग दिखाई देने लगे हैं।
अंचल में जनजीवन प्रभावित-
अंचल में ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यहां पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक जाते हैं। इस सर्दी से बचने के लिए कई जतन कर रहे हैं।
यहां है अधिक मुसीबत-
सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को उठाना पड़ रही है। बस स्टैंड पर शीत लहर के बीच यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। निगम की ओर से हर वर्ष अलाव जलाने की व्यवस्था करता है, लेकिन इस बार निगम ऐसे लोगों की सुध लेना भूल गया। दिसंबर की कड़ाके की ठंड के बाद भी अलाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए। यही हाल रेलवे स्टेशन का है। जहां खुले आसमान के नीचे यात्रियों की रात ठंडी हवा के बीच निकल रही है। ऐसे में सबसे अधिक फजीहत बच्चों की हो रही है। पालक अपने बच्चों को जैसे तैसे ठंडसे बचाकर रात काट रहे हैं। यहां अलाव जलाने के इंतजाम होते तो सभी को राहत मिल सकती थी। ठंडके बीच लोगों के गर्म कपड़े भी ज्यादा फायदा नहीं दे पा रहे हैं।
दिल के मरीज रखें ध्यान-
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कापडिय़ा के अनुसार ठंड अधिक होने पर दिल के मरीजों को सेहत के संबंध में खास ध्यान रखना जरूरी है। ठंड से नसों में खून जमने लगता है, जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में गरमी लाने के लिए दिल के मरीज व्यायाम करते हैं तो भी उनकी हार्ट बिट (धड़कन) तेज हो जाती है। इसके कारण भी दिल का दौरा पडऩे की संभावना रहती है।
Updated on:
30 Dec 2019 12:05 pm
Published on:
30 Dec 2019 12:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
