10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसटी का आज पंजीयन नहीं तो जुर्माने के लिए रहे तैयार

- कर आयुक्त विभाग ने जारी किए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Ranjeet Kumar Pardeshi

•

Updated: 29 Sep 2017, 9:59 PM IST

If GST is not registered today then you are ready for a fine

If GST is not registered today then you are ready for a fine

बुरहानपुर. जिन व्यवसायियों को टर्नओवर २० लाख से ज्यादा है, उन्हें ३० सितंबर तक माइग्रेशन कराना अनिवार्य है। क्योंकि ऐसे व्यवसायी जिन्हें विभाग द्वारा प्रोविजनल आईडी दी है, लेकिन जीएसटी पोर्टल पर पूरी जानकारी नहीं भरी हैं वे जीएसटी में पूर्ण माइग्रेट नहीं हो पाए हैं।
संभाग कर आयुक्त पूनमचंद मार्कों ने बताया कि ऐसे व्यवसायी जिनका टर्नओवर 20 लाख रुपए से कम है और जीएसटी के अंतर्गत पंजीयत नहीं कराना चाहते हैं, उन्हें भी माइग्रेशन कराना अनिवार्य है, तभी अपना पंजीयन निरस्त करवा सकते हैं। ऐसे व्यवसायी जिन्होंने त्रुटिवश कम्पोजिशन का आवेदन कर दिया है और वे कम्पोजिशन की सुविधा नहीं चाहते हैं, वह लिखित आवेदन विभाग को दे सकते हैं।
आवेदन पत्र में व्यवसायी का टिन, नाम, पेन, जीएसटिन, अवधि 2015-16 , अवधि 2016 -17 और अवधि 01/04/2017 से 30/06 /2017 के टर्न ओवर की जानकारी देना होगी। वृत्त कार्यालय में पंजीयत जिन व्यवसाइयों द्वारा वेट एवं जीएसटी के विवरण पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं, वह जल्द विवरण पत्र दे ताकि नए विधान के अनुसार कार्य किया जाए। जीएसटी को लेकर समस्याएं आने पर कार्यालय को लिखित में दे, ताकि इन पर चर्चा की जा सके।
शहर में २२८२ कुल व्यापारी चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें कर विभाग की ओर से जीएसटी नंबर अलॉट किए गए हैं, लेकिन यह व्यपारी जीएसटी के पोर्टल पर पंजीयन कराने के बाद संपूर्ण जानकारी नहीं भर रहे हैं, जिसे माइग्रेशन कहा जाता है। ऐसे में कर विभाग ने अब अंतिम डेडलाइन जारी की है। ३० सितंबर तक माइग्रेशन नहीं कराया तो आगे विभाग व्यापारियों के खातों का सत्यापन कराएगा। यहां तक जुर्माने की कार्रवाई भी होगी। कर विभाग जुलाई माह से व्यापारियों को जीएसटी का पंजीयन कराने के लिए सूचना पत्र जारी कर चुका है। हालांकि शहर में अधिकांश व्यापारियों ने जीएसटी में माइग्रेशन करा लिया हैं, क्योंंकि इसमें सुविधा यह भी है कि माइग्रेशन के बाद २० लाख से कम टर्नओवर वाले व्यापारी जीएसटी से बाहर भी हो सकते हैं।