29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून : बुरहानपुर में झमाझम, लगातार बारिश से ये नुकसान

- सोयाबीन, मक्का, कपास पर होगा असर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Ranjeet Kumar Pardeshi

•

Updated: 17 Oct 2021, 1:45 PM IST

Monsoon: Jhajjam in Burhanpur, this loss due to incessant rains

ये नाला नहीं, रोड है। प्रतापपुरा कड़वीसा नाला लबालब होने से पूरी सड़क डूब गई।

बुरहानपुर. दो सप्ताह बाद मानसून की फिर से वापसी हो गई। शनिवार शाम को अचानक बदले मौसम के चलते शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। देपहर 1 बजे तो तेज बारिश से शहर की सड़कें लबालब हो गई। कई जगह जल जमाव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
सितंबर माह में मानसून खत्म होने के बाद भी अक्टूबर माह में प्रदेश सहित जिले में बारिश होने की संभावना जताइ जा रही है। सितंबर माह में अच्छी बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। जबकि अभी भी औसत बारिश 823.6 का आंकड़ा पूरा नहीं हुआ है। मानसून सीजन में एक जून से अब तक 808.2 मिमी बारिश की दर्ज की गई है। बारिश का सीजन खत्म होने के बाद भी मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताइ गई है। इसका असर भी शनिवार शाम को देखने को मिला। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक मौसम में बदलाव होने के बाद शाम 7 बजे से बारिश शुरू हो गई। बदलों की गडगड़़ाहट और बिजली चमकने के साथ करीब 30 मिनट तक शहर में तेज बारिश हुई। रात 8 बजे के बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।
फसलों में बढ़ेगी नमी की मात्रा
मानसून की वापसी के चलते किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में तैयार सोयाबीन, मक्का सहित कपास फसलों में नमी बढ़ेगी। किसानों द्वारा खेतों में काट कर रखी ज्वार, कपास और अन्य उपज को बारिश के पानी से बचाने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिए हैं। बारिश होने से न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट होते ही मौसम ठंडा हो गया। बारिश के चलते लगातार शहरी क्षेत्र में बिजली सप्लाय बंद होने से लोग परेशान हुए।