8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका जनादेश यात्रा ने जगाया मतदान का अलख

- कलेक्टर ने दी हरी झंडी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Ranjeet Singh

•

Updated: 16 Nov 2023, 12:36 PM IST

Patrika janadesh Yatra awakened the spirit of voting

Patrika janadesh Yatra awakened the spirit of voting

बुरहानपुर. नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभा में मतदान के प्रति लोगों में अलख जगाने का काम पत्रिका की जनादेश यात्रा कर रही है। यात्रा का रथ बुधवार को बुरहानपुर पहुंचा। जहां कलेक्टर भव्या मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाजार से होते हुए रथ नेपा पहुंचा। यहां नेपानगर एसडीएम सहित आमजन शामिल हुए।
मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पत्रिका जागो जनमत की जनादेश रथ को कलेक्टर परिसर से कलेक्टर भव्या मित्तल ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने यहां सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान एसडीएम पल्लवी पारोणिक, मतदान के प्रति जागरुति फैला रहे ब्रांड एंबेसेडर महेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने प्रशासन तो प्रयासरत है ही पत्रिका भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है। मतदाताओं को अपने मताधिकार का महत्व बताते हुए अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए पत्रिका जनादेश यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर में की गई।
कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पत्रिका की यह पहल भी सराहनीय है। ब्रांड एंबेसेडर महेंद्र जैन ने जनता से भी इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। एसडीएम ने कहा पत्रिका का यह प्रयास वंदनीय है। साथ ही उन्होंने सभी से मतदान की अपील की।

जयस्तंभ पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ
जनादेश यात्रा शहर में होते हुए जयस्तंभ चौराहा पहुंची। यहां आमजन को जागरुक किया। चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने यहां रथ के समक्ष मतदान की शपथ ली। साथ ही आमजन को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। यातायात प्रभारी मनोज बर्वे, नगर निगम अधिकारी राजेश मिश्रा, निगम कार्यपालन यंत्री प्रेम साहू आदि मौजूद थे।

नेपानगर में व्यापारियों ने ली शपथ
नेपानगर में जनादेश रथ यात्रा पहुंची। यहां बस स्टैंड पर रथ यात्रा पर आमजन और व्यापारी पहुंची। सभी ने पत्रिका की इस पहल को सराहा। कहा कि इससे मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। व्यापारी योगेश चौकसे, शेख वाहीद, सोनलाल जाधव, संदीप पाटिल आदि मौजूद थे।