बुरहानपुरPublished: Nov 15, 2023 03:50:56 pm
Faiz Mubarak
- मतदान से पहले बीजेपी प्रत्याशी का विरोध
- शिवाजी महाराज की प्रतिमा के माल्यार्पण से रोका
- अर्चना चिटनिस को माल्यार्पण करने से रोका गया
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से प्रदेशभर में चुनावी शोर थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-डोर कैंपेन ही कर सकेंगे। इसके बाद सिर्फ 17 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के इस आखिरी चरण में बुरहानपुर जिले की बुरहानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनीस को उस वक्त लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जब वो छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंची थीं।