8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 मार्च से पहले किसी भी हाल में निपटा लें ये काम, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

इस बार आपने थोड़ी भी लापरवाही की तो आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 5 Mar 2018, 3:06 PM IST

aadhar

नई दिल्ली। इस महीने आने वाली 31 तारीख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि आपके बैंक खाते, पैन कार्ड और कई सारे दस्तावेज़ों को 31 मार्च से पहले किसी भी कीमत पर अपने आधार कार्ड के साथ लिंक कराना बहुत ज़रूरी है।

aadhar

आपको बता दें कि इस बार आपने थोड़ी भी लापरवाही की तो आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इस लिस्ट में वे लोग भी हैं जिन्होंने 80सी के अंतर्गत टैक्स में छूट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। इन लोगों को भी 31 मार्च से पहले अपने निवेश से जुड़े सभी प्रूफ जमा कराने होंगे, अन्यथा उन्हें कोई फायदा नहीं मिल पाएगा।

aadhar

आपके रसोई गैस कनेक्शन, जनधन योजना, पीडीएस को भी 31 मार्च से पहले आधार कार्ड के साथ लिंक कराना अनिवार्य है। अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने का यह आखिरी मौका है। इसके बाद आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इनके अलावा अगर आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं तो आपको इसे भी 31 मार्च से पहले आधार से लिंक कराना होगा।

aadhar

पोस्ट ऑफिस में खुलवाए गए डिपॉज़िट खाते, पीपीएफ, केवीपीपी या राष्ट्रीय बचत पत्र योजना से जुड़े सभी दस्तावेज़ों को भी आधार से लिंक करा लें। आपके पास जितने भी मोबाइल नंबर हैं, उन्हें भी 31 मार्च से पहले आधार से लिंक कराना बहुत ज़रूरी है। ईपीएफओ को भी आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।