एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी बताते हैं कि हर 10 साल पर नया वेतन आयोग आता है। इसका काम सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की सिफारिश करना होता है ताकि वे प्राइवेट सेक्टर के आगे प्रतिस्पर्धी रह सकें। 8th Pay Commission के आने पर बेसिक सैलरी, भत्ते, पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट पर असर पड़ेगा। आयोग की सिफारिश का असर 44 लाख केंद्रीय कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो केंद्र सरकार के किसी न किसी विभाग में कार्यरत हैं। साथ ही यह 68 लाख पेंशनरों को भी फायदा पहुंचाएगा।