सोमवार 13 फरवरी को कैसा रहा अडानी के शेयरों का हाल
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर 13 फरवरी को भी अडानी समूह पर दिखा। ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज फिर गिरावट देखी जा रही है। अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को छोड़कर बाकी अडानी स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है। अडानी टोटल गैस, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन में 5-5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि अडानी एंटरप्राइजेज में 0.15 फीसदी की मामूली तेजी देखी जा रही है।