4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Business Ideas with Low Investment: केवल 25 हजार में शुरू करें कारोबार और कमाए लाखों रुपये

Business Ideas with Low Investment: हर व्यक्ति चाहता है कि कम से कम लागत से ज्यादा से ज्यादा कमाई करने वाला बिजनेस आइडिया मिल जाए, तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप थोड़े से पैसों में कारोबार शुरू करके उससे लाखों रुपये कमा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Braj mohan Jangid

•

Updated: 24 Jul 2021, 1:16 PM IST

Business Ideas with Low Investment

Business Ideas with Low Investment

नई दिल्ली। आज के वक्त में कोई भी नौकरी मिलना आसान बात नहीं है। कोरोना के इस दौर ने हर सेक्टर को बुरी तरह से प्रभावित किया। इस वजह से निजी क्षेत्र में छोटी से छोटी नौकरी मिलना भी मुश्किल होता जा रहा हैं। कोरोना महामारी आने की वजह से बेरोजगार युवाओं की तादाद में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोग नाम मात्र की सैलरी पर काम करने को मजबूर हो गए है। तो कम पैसों में नौकरी करने से बढ़िया है युवा खुद का अपना कोई कारोबार शुरू करें, जिसमें तरक्की के रास्ते ज्यादा हैं। बता दें कि कम पैसों में भी कोई कारोबार ( Business Ideas with Low Investment ) शुरू किया जा सकता है और उससे लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है। बशर्ते की आपके बिजनेस आइडिया में दम होना चाहिए। तो चलिए हम बताते हैं। विदेशों में शुरू किए जा सकने वाले एक बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से।

पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

उत्तर भारत में सुबह-सुबह नाश्ते में पोहा काफी पसंद किया जाता है। पोहा अपने लाजवाब स्वाद की वजह से लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बढ़ती डिमांड की वजह से इसकी बिक्री में दिनोंदिन बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। इसलिए इसकी मैन्युफैक्चरिंग से लाखों रुपए की कमाई की जा सकती है।

Read more :- RBI लॉन्च करेगी खुद की डिजिटल करेंसी, ये होंगे फायदे

कितने रुपए लगाने होंगे?

खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (KVIC) ने पोहा मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस से जुड़े हुए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में बताया है कि पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में करीब 2.5 लाख रुपए तक का खर्च आता है। लेकिन आपको सरकार से 90 फ़ीसदी तक लोन उपलब्ध हो जाएगा। पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत करने के लिए आपको केवल ₹25000 का इंतजाम करना होगा।

Read more :- अगले दस वर्षों में पांच गुणा तक बढ़ सकता है रियल एस्टेट मार्केट

कौन-कौन सी चीजों की जरूरत होगी?

इसके लिए सबसे पहले आपको 500 वर्ग फुट जगह की जरूरत होगी इसके अलावा है पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन, ड्रम आदि छोटे-मोटे सामानों की जरूरत होगी। केवीआईसी जो अपनी रिपोर्ट पेश की है उसने बताया है कि कारोबार की शुरुआत में थोड़ा थोड़ा कच्चा माल लाएं धीरे-धीरे इसकी क्वांटिटी बढ़ाते जाएं। जिससे कि अनुभव के साथ कारोबार भी बढ़ेगा।

लाखों में होगी कमाई

पोहा मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में आप लाखों रुपए तक कमा सकते हैं। जहां तक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए लोन की बात है उसके लिए आपको एक रिपोर्ट तैयार करनी होगी। फिर आप ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे। साथ ही सरकार की मुद्रा योजना भी आपके लिए काफी उपयोगी की साबित हो सकती हैं। मुद्रा योजना के तहत सरकार कारोबार शुरू करने और उसे बढ़ाने के लिए लोन की व्यवस्था करती है।