सूत्रों का कहना है कि सरकार संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने पर विचार कर रही है। इसमें एक न्यूनतम पेंशन सीमा निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही, स्कीम में योगदान देने वाले श्रमिकों को विकल्प दिया जाएगा कि वह पेंशन में अपना अंशदान बढ़ा सकेंगे, जिसके आधार पर उन्हें न्यूनतम सीमा से अधिक पेंशन मिल सकेगी।