30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CNG PNG Price Hike: आम आमदी को झटका, Delhi-NCR में महंगी हुई सीएनजी-पीएनजी, जानिए कितने बढ़े दाम

CNG PNG Price Hike पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब CNG और PNG की कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी, 2 अक्टूबर से ही लागू हुए नए रेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 2 Oct 2021, 10:28 AM IST

CNG PNG Price Hike

CNG PNG Price Hike

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) में आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही अब सीएनजी और पीएनजी ( CNG PNG Price Hike ) के दाम भी बढ़ गए हैं।
दिल्ली में सीएनजी ( CNG ) 2.28 रुपए प्रति किलो जबकि नोएडा, गाजियाबाद में 2.55 रुपए महंगी हो गई है। इसी तरह पीएनजी के दाम में भी बढ़ेतरी देखने को मिली है। पीएनजी ( PNG ) के दामों में 2.10 रुपए प्रति घन मीटर की वृद्धि हुई है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, प्राकृतिक गैस को गुरुवार को 62 फीसदी महंगा किए जाने के चलते शुक्रवार को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ेंः Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

CNG के नए रेट
रेट में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी का नया रेट 47.48 रु प्रति किलो है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 2.55 रुपए प्रति किलो महंगी हुई। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी का नया रेट 53.45 रु प्रति किलो हो गया है। बढ़े हुए दाम 2 अक्टूबर सुबह 6:00 बजे से लागू हो गए।

PNG के नए रेट
IGL ने PNG यानि घरों में सप्लाई होने वाली गैस के दाम भी बढ़ाए. दिल्ली में PNG 2.10 रुपए महंगी हो गई है। इसके बाद नई दर 30.91 रुपए से बढ़कर 33.01 रुपए हो गई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में PNG 2 रुपए महंगी हो गई है। इसके बाद नई दर 32.86 रुपए है। नई कीमत शुक्रवार से ही प्रभावी हो गईं।

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर ( LPG Cyl) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 1736.50 रुपये हो गई है। इससे पहले इसके दाम 1693 रुपये थे। एक सितंबर को वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में 75 रुपये की वृद्धि की गई थी।

यह भी पढ़ेंः इस महीने आएंगे डेढ़ दर्जन IPO, 30 हजार करोड़ जुटाएंगी कंपनियां

इन शहरों में पड़ेगा असर
CNG के दाम दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल, कैथल मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर और अजमेर में भी बढ़ा दिए हैं।
जबकि घरेलू PNG के दाम दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा रेवाड़ी, करनाल, गुरुग्राम, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में भी बढ़ा दिए हैं।