6 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़े दाम
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन एक सप्ताह के अंदर सीएनजी की कीमतों यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई को CNG के 2 रुपए दाम बढ़ाए गए थे। आज शनिवार को सीएनजी की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
शहर का नाम | एक किलो सीएनजी की रेट |
दिल्ली | 75.61 रुपए |
नोएडा | 78.17 रुपए |
ग्रेटर नोएडा | 78.17 रुपए |
गाजियाबाद | 78.17 रुपए |
गुरुग्राम | 83.94 रुपए |
मुजफ्फरनगर | 82.84 रुपए |
मेरठ | 82.84 रुपए |
शामली | 82.84 रुपए |
गुरुग्राम | 83.94 रुपए |
रेवाड़ी | 86.07 रुपए |
कैथल | 84.27 रुपए |
कानपुर | 87.40 रुपए |
हमीरपुर | 87.40 रुपए |
फतेहपुर | 87.40 रुपए |
अजमेर | 85.88 रुपए |
पाली | 85.88 रुपए |
राजसमंद | 85.88 रुपए |
UPI से पेमेंट करते समय भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना पलक झपकते ही अकाउंट खाली
Indraprastha Gas Limited (IGL) has hiked the price of Compressed Natural Gas (CNG) in Delhi by Rs 2 per kg to Rs 75.61 per Kg.
— ANI (@ANI) May 21, 2022
For Noida, Greater Noida & Ghaziabad, the CNG price has been hiked to Rs 78.17 per Kg, while in Gurugram, it will cost Rs 83.94 per Kg. pic.twitter.com/PTNbTzrppE
बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान
लगातार बढ़ती महंगाई से हर आय वर्ग के लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल- डीजल के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी बीते वर्षों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से सीधा असर जेब खर्च पर पड़ेगा। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।
Post Office ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, शुरू हुई NEFT सर्विस
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शनिवार), 21 मई 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक बार फिर किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बीते डेढ महीने से तेल के दाम स्थिर है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और 104.77 रुपए लीटर बिक रहा है। 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कोइ बदलाव नहीं किया है।