script

CNG Price Hike: एक साल में CNG में 69.60% की बढ़ोतरी, जानें आपके शहर की लेटेस्ट कीमत

locationनई दिल्लीPublished: May 16, 2022 10:36:51 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

CNG Price Hike: देश की जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG की कीमतों में इजाफा होने के बाद फिर से माल ढुलाई की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार बन गए है। बीते एक वर्ष के दौरान दिल्ली में सीएनजी की दामों में 69.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

CNG Price Hike

CNG Price Hike

CNG Price Hike: देश में लोगों पर लगातार महंगाई का मार जारी है। जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG की कीमतों में इजाफा होने के बाद सीएनजी वाहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। साथ ही एक बार फिर से माल ढुलाई की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार बन गए है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान में है। वहीं दूसरी तरफ सीएनजी महंगी होने से रोजमर्रा के काम और दफ्तर आने जाने लोगों पर इस असर पड़ा है। सीएनजी के दामों में बढ़तोरी होने से हल्के व्यावसायिक वाहन जो सीएनजी पर चलते हैं, उनसे माल ढुलाई में भी 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बीते एक वर्ष के दौरान दिल्ली में सीएनजी की दामों में 69.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग परेशान
लगातार बढ़ती महंगाई से हर आय वर्ग के लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। पेट्रोल- डीजल के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी बीते वर्षों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अब सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से सीधा असर जेब खर्च पर पड़ेगा। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।

ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने के आसार
ऑटो-टैक्सी यूनियन सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध कर रहे है। सीएनजी की कीमतें बढ़ने की वजह से मजबूरी में उनको भी किराया बढ़ाना पड़ रहा है। सरकार ने किराया बढ़ाने के संबंध में कमेटी गठित की थी। अब कमेटी को अपनी रिपोर्ट देनी है, जिसके बाद कीमतों को बढ़ाया जाना है। माना जा रहा है कि जल्द ही ऑटो-टैक्सी से सफर महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें

बैंक के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, लेनदेन के लिए ये चीजें जरूरी





जानिए कब-कब बढ़े सीएनजी के दाम

माहCNG की रेट
15 मई 202285.80 रुपए प्रति किलो
23 अप्रैल 202283.80 रुपए प्रति किलो
1 अप्रैल 202280.80 रुपए प्रति किलो
17 दिसंबर 202172.50 रुपए प्रति किलो
1 नवंबर 202170.50 रुपए प्रति किलो
3 अक्टूबर 202168.10 रुपए प्रति किलो
7 अप्रैल 202163.45 रुपए प्रति किलो
6 अक्टूबर 202060.95रुपए प्रति किलो
3 जून 202060.50 रुपए प्रति किलो
4 अप्रैल 202059.50 रुपए प्रति किलो

दो सालों 45 फीसदी बढ़े दाम
पिछले दो सालों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस की कीमत करीब 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। चार अप्रैल 2020 में सीएनजी 59.50 रुपए किलो मिल रही थी। अब इसके लिए 85.80 प्रति किलो चुकाने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

सोना उच्चतम स्तर से 5000 से ज्यादा सस्ता, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव






शहर का नामएक किलो सीएनजी की रेट
दिल्ली73.61 रुपए
नोएडा76.17 रुपए
ग्रेटर नोएडा76.17 रुपए
गाजियाबाद76.17 रुपए
मुजफ्फरनगर80.84 रुपए
मेरठ80.84 रुपए
शामली80.84 रुपए
गुरुग्राम81.94 रुपए
रेवाड़ी84.07 रुपए
कैथल82.27 रुपए
कानपुर85.40 रुपए
हमीरपुर85.40 रुपए
फतेहपुर85.40 रुपए
अजमेर 83.88 रुपए
पाली 83.88 रुपए
राजसमंद 83.88 रुपए

ट्रेंडिंग वीडियो