scriptGold Silver Price Today: सोने के दाम में गिरावट, 600 रुपए महंगी हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव | gold silver price today check the latest rate city wise | Patrika News

Gold Silver Price Today: सोने के दाम में गिरावट, 600 रुपए महंगी हुई चांदी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

locationनई दिल्लीPublished: May 16, 2022 10:08:07 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना में गिरावट और चांदी में तेज दर्ज की गई। आज सोने 310 रुपए सस्ता हुआ है और चांदी 600 रुपए महंगी हुई है।

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : देश में शादी-व‍िवाह का सीजन चल रहा है और इसमें सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी (Gold Silver Price) की कीमतें जारी कर दी गई है। आज सोने में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की चमक में तेजी आई है। आज सोने में 310 रुपए सस्ता हुआ है और चांदी में 600 रुपए महंगी हुई है। साप्तहिक कारोबार के पहले दिन यानी सोमवार को (16 मई, 2022) 10 सोना (Gold Price) 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,140.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 1.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,840.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 50,960 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 60,620 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 46,713 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 50,960 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,787 और 24 कैरेट सोना 51,040 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,732 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,980 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,924 और 24 कैरेट 51,190 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम
22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली
46,713 50,960
मुंबई 46,787 51,040
कोलकाता
46,732 50,980
चेन्नई 47,208 51,190
बेंगलुरू 46,823 51,080
हैदराबाद 46,860 51,120
जयपुर 46,787 51,040
लखनऊ
46,796 51,050
भोपाल 46,833 51,090

यह भी पढ़ें

बैंक के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, लेनदेन के लिए ये चीजें जरूरी




सोना उच्चतम स्तर से करीब 5,060 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 5,060 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

होम लोन की EMI से है परेशान, कम करने के लिए अपनाए ये तरीके




हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो