कोरोना महामारी के चलते रातों रात लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ी हैं। अब भी कई राज्यों में लॉकडाउन है। अधिकतर लोगों का घर ही ऑफिस बन गया है। इस बीच डिजिटल मीडिया लोगों के लिए मनोरंजन, काम और कुछ नया करने का जरिया बनकर उभरा है। इसको देखते हुए ध्रुमिल ने डिजिटल तकनीक पर अपना हाथ और पक्का किया। आज वह एक युवा डिजिटल एंटरप्रेन्योर हैं। वह लोगों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान बनाने की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही पोर्टल के ठीक तरह से इस्तेमाल के बारे में भी बता रहे हैं।