1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिश टीवी ने लॉन्च किया “ऑन्ली फॉर यू” 

डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा देने वाली कंपनी डिश टीवी ने "ऑन्ली फॉर यू" की पेशकश की है जिसके तहत ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक ऑफर चुनने का मौका मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

ramdeep mishra

•

Nov 04, 2015

डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा देने वाली कंपनी डिश टीवी ने "ऑन्ली फॉर यू" की पेशकश की है जिसके तहत ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक ऑफर चुनने का मौका मिलेगा।

कंपनी ने यहां कहा कि ऑन्ली फॉर यू एक जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म है जो डिश टीवी के ग्राहकों को पैकेजों, रिचार्ज ऑफरों, मूल्य वर्द्धित सेवाओं और डिश टीवी पर फिलहाल उपलब्ध किसी अन्य स्थानीय ऑफर में से उपलब्ध उत्पाद और सेवा मुहैया कराएगा।

डीटीएच और केबल ग्राहकों के समक्ष विभिन्न प्रकार के पैकेज और ऑफर होते हैं और हर एक पैकेज की अपनी एक अहमियत होती है। इसलिए यह प्रयास ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक विशेष ऑफर का लुत्फ उठाने का मौका देता है, जो बाजार में अन्य सभी ऑफरों और सेवाओं के मुकाबले बेहतर है।