21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EPFO Pension Portal: पेंशन ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, घर बैठे होंगे ये 4 जरूरी काम, देखिए पूरी डिटेल

Pensioners Portal Services: पेंशन आई या नहीं, PPO नंबर नहीं मिल रहा, लाइफ सर्टिफिकेट जमा हुआ या नहीं ऐसे कई जरूरी कामों के लिए कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के पेशनर्स को ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। इनके लिए एक ही पोर्टल पर सारी व्यवस्था है।
2 min read
Google source verification
Pension Fund

पेंशन पेमेंट ऑर्डर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। (PC: AI)

EPFO Pension: कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत EPFO पेंशनर्स को जरूरी जानकारियों के लिए हर बार पेंशन ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अगर आपको अपना पेंशन भुगतान आदेश (PPO) नंबर पता नहीं है, यह जानना है कि पेंशन का भुगतान हुआ या नहीं या फिर लाइफ सर्टिफिकेट की जानकारी चाहिए, तो इनमें से कई जरूरी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं। पेंशनर्स पोर्टल के जरिए पेंशनभोगी घर बैठे अपनी पेंशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे जरूरी काम, जो ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

घर बैठे चेक करें Jeevan Pramaan सर्टिफिकेट

पेंशनर्स अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए Jeevan Pramaan Enquiry सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट में दर्ज Jeevan Pramaan ID की जरूरत होगी। इस ID को पोर्टल पर दर्ज करने के बाद Submit करना होगा। इसके बाद उस लाइफ सर्टिफिकेट से जुड़ी उपलब्ध जानकारी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।

ऑनलाइन कैसे खोजें PPO नंबर?

पेंशन भुगतान आदेश (PPO) नंबर पेंशनर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई पेंशन संबंधीत कामों और जानकारी हासिल करने के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है। अगर PPO नंबर उपलब्ध नहीं है या भूल गए हैं, तो पेंशनर्स पोर्टल पर इसे खोजने की सुविधा भी मिलती है। इसके लिए बैंक अकाउंट नंबर या PF Member ID जैसी जानकारी दर्ज करनी पड़ सकती है। जरूरी डिटेल भरने के बाद पोर्टल पर PPO नंबर की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पेंशन का भुगतान हुआ या नहीं ऐसे करें चेक

हर महीने पेंशन खाते में आई है या नहीं और पेंशन पेमेंट से जुड़ी जानकारी जानने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए पेंशनर को Issuing Office, Office ID, PPO नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। जन्मतिथि DD/MM/YYYY फॉर्मेट में भरनी होगी। जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद पेंशन और भुगतान से जुड़ी उपलब्ध डिटेल चेक की जा सकती है।

घर बैठे जानें आपकी पेंशन का मौजूदा स्टेटस

अगर आपको यह जानना है कि आपकी पेंशन का वर्तमान स्टेटस क्या है, तो इसके लिए भी पेंशनर्स पोर्टल पर सुविधा दी गई है। पेंशन स्टेटस चेक करने के लिए Issuing Office, Office ID और PPO नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद Get Status पर क्लिक करके पोर्टल पर उपलब्ध पेंशन की मौजूदा स्थिति देखी जा सकती है।