11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price: 22% से 30% तक Ethanol मिक्स्ड फ्यूल पर सरकार ने हटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Ethanol Blending: सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए एक्साइड ड्यूटी में छूट दी गई है। सरकार द्वारा यह छूट 22 से 30 प्रतिशत तक एथेनॉल ब्लेंडिंग में दी गई है।

2 min read
Google source verification
Government promoting ethanol-blended petrol in India

सरकार ने 22 से 30% तक ऐथनॉल मिक्स्ड फ्यूल पर ड्यूटी हटा दी है। (PC: IANS)

Ethanol Blended Petrol: भारत सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेडिंग प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए 22 से 30 फीसदी एथेनॉल मिक्स्ड फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी पर छूट दे दी है। डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसके तहत 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिक्स्ड फ्यूल के लिए एक्साइज ड्यूटी शून्य कर दी गई है।

कमर्शियल यूज में आएगी तेजी

ये ऐसे फ्यूल हैं, जो शुद्ध पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर तैयार किए जाते हैं। इनमें एक तय मात्रा जैसे कि 22 फीसदी से लेकर 30 फीसदी तक एथेनॉल होता है और 78 फीसदी से लेकर 70 फीसदी तक पेट्रोल होता है। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के कमर्शियल उपयोग में तेजी आएगी और भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता में भी कमी आएगी। यह छूट तब लागू होगी, जब उपयोग लिए जा रहे पट्रोल पर सही ड्यूटी दी गई हो और ब्लेंड में इस्तेमाल होने वाले एथेनॉल पर लागू GST दिया गया हो।

E20 से आगे बढ़ने की राह पर सरकार

सरकार द्वारा यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत में पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिया गया है। सरकार के इस कदम से देश में बनने वाले बायोफ्यूल की मांग बढे़गी और आयात होने वाले कच्चे तेल की मात्रा में गिरावट आएगी। इसके साथ ही पर्यावरण में कार्बन एमीशन में भी कमी आएगी।

अलग अलग शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

इसी बीच मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की सप्लाई में गिरावट आई है। इस तनाव का सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिख रहा है। आइए जानते हैं कि आज देश में पेट्रोल-डीजल किस भाव मिल रहा है:

शहरपेट्रोल की कीमत (₹/लीटर)डीजल की कीमत (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.87₹99.65
गुरुग्राम₹102.62₹95.30
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹110.89₹98.80
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.51₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.66₹97.78
लखनऊ₹101.89₹95.36
पटना₹114.24₹100.20
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

ग्लोबल मार्केट में क्रूड के दाम

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 95.20 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 2.6 फीसदी की तेजी के साथ 92.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से भारत का खाड़ी देशों से होने वाला 40 फीसदी कच्चा तेल, 65 फीसदी नेचुरल गैस और 90 फीसदी एलपीजी का आयात प्रभावित हुआ है।