
E85 फ्यूल लॉन्च हो रहा है। (PC: AI)
E85 Fuel Launch: भारत सरकार शुक्रवार को E85 फ्यूल लॉन्च करने जा रही है। यह एक ऐसा फ्यूल है जिसमें 80 से 85 फीसदी तक एथेनॉल मिला होता है। मारुति सुजुकी की वैगनआर और हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर जैसी गाडियों के फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट पहले ही बाजार में आ चुके हैं। अब सरकार इस पूरे इकोसिस्टम को देशभर में फैलाने की तैयारी में है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि E85 फ्यूल की कीमत E20 के मुकाबले काफी कम रखी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कई स्टडीज का हवाला देते हुए बताया कि यदि E85 कीमत सही रखी जाए तो ग्राहक कम कीमत वाले फ्यूल से होने वाली बचत के जरिए लगभग तीन साल में गाड़ी की लागत वसूल कर सकते हैं।
सरकार ने इसे लागू करने के लिए चरणबद्ध योजना तैयार की है। शुरुआत में दिल्ली-NCR और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 FFV-रेडी फ्यूल आउटलेट खोले जाएंगे। साल के अंत तक इनकी संख्या 500 तक पहुंचाने का लक्ष्य है और 2027 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों में करीब 5,000 आउटलेट होंगे।
E85 एक मिश्रित फ्यूल है जिसमें 85 फीसदी एथेनॉल और बाकी हिस्सा पेट्रोल होता है। एथेनॉल गन्ने और मक्का की प्रोसेसिंग से बनाया जाता है। इसे किसी भी फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल यानी FFV के टैंक में उसी तरह डाला जाता है जैसे सामान्य पेट्रोल भरा जाता है।
Published on:
05 Jun 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
