7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! अब पहले से बेहतर होंगी बैंकिंग सर्विस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही ये बड़ी बात

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि, बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं पर और ध्यान देना चाहिए ताकि कर्ज लेने वालों के लिये प्रक्रिया को अधिक सरल किया जा सके। ये बात वित्त मंत्री ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को एक मीटिंग में कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 21 Feb 2022, 10:44 PM IST

FM Nirmala Sitharaman ask Banks to become more Customer Friendly

खुशखबरी! अब पहले से बेहतर होंगी बैंकिंग सर्विस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही ये बड़ी बात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एक मीटिंग के दौरान कहा है कि, बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं पर और बेहतर तरीके से ध्यान देने की जरूरत है ताकि कर्ज लेने वालों के लिये प्रक्रिया को अधिक सरल किया जा सके। हालांकि, मंत्री ने यह साफ किया कि बैंकों को ग्राहकों को कर्ज देने को लेकर ऋण मानकों के मामले मे कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।


उद्योग प्रतिनिधियों और वित्त मंत्री के बीच बैठक में बैंक कारोबार से संबंधित एक स्टार्टअप संस्थापक ने बाधा रहित कर्ज का सुझाव दिया। इस पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि स्टार्टअप की चिंता ज्यादा इक्विटी को लेकर है और उन्होंने पर्याप्त इक्विटी होने पर ऋण देने का भरोसा दिलाया।

ऋण गारंटी कोष न्यास का भी जिक्र:
बाद में, उन्होंने सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिये सरकार की ऋण गारंटी कोष न्यास का भी जिक्र किया। इस पर सीतारमण ने कहा कि सवाल पूछने वाली महिला एक नये तरीके के उद्यम का संचालन कर रही है। उन्होंने बैंक समुदाय के लिये कुछ सुझाव दिये और उनके रुख को लेकर भी बात की।


यह भी पढ़ें-7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होली के बाद हो सकता है सैलरी में इजाफा


क्या बोलीं वित्त मंत्री:

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘बैंकों को ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहक अनुकूल बनने की जरूरत है लेकिन यह प्रतिकूल जोखिम लेने की सीमा तक नहीं हो। यह आपको लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपको ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान रखना और अधिक-से-अधिक अनुकूल होने की जरूरत है।’’

खारा ने कहा कि बैंक में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया बढ़ रही है और पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया जा रहा है। इससे चीजें सुगम होंगी। उन्होंने कहा कि बैंक अगले दो महीने में पूरी तरह से डिजिटल होगा। भरोसेमंद नकदी प्रवाह को देखते हुए छोटे कारोबार क्षेत्रों के लिए ऋण की वृद्धि व्यक्तिगत ऋण के आंकड़े तक पहुंच सकती है।


वित्तीय सेवा विभाग में भी काम कर चुके राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कि बैंकों को अधिक कर्ज देने और आर्थिक वृद्धि को समर्थन करने की जरूरतों के बारे में में अवगत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के बही-खाते अब बेहतर स्थिति में है।


यह भी पढ़ें-1 अप्रैल से PF के पैसे पर भी कटेगा टैक्स, जानिए इस नए नियम के बारे में