31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 अप्रैल से पड़ने वाली है महंगाई की मार, दूध से लेकर कार-फ्रिज तक पर असर

एक अप्रैल 2021 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होते ही आपको मंहगाई की मार झेलनी पड़ेगी। क्योंकि रसोई से लेकर हर जरूरत की चीजों की कीमतों पर बढ़ोत्तरी होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Mar 2021, 9:22 PM IST

price hike from april1

price hike from april1

नई दिल्ली। एक अप्रैल 2021 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने वाली है। इस नए वित्त वर्ष की शुरूआत के साथ लोगों की जेब पर भारी असर भी पड़ने वाला है। क्योंकि अब 1अप्रैल से आपकी कई जरूरत और रोजमर्रा की चीजें पर महंगाई की मार का असर देखने को मिलेगा। दूध, बिजली से लेकर और कार, बाइक,हवाई सफर तक सबकुछ हो जाएगा महंगा। इतना ही नही स्मार्टफोन खरीदने के लिए भी चुकानी होगी भारी कीमत।

यह भी पढ़ें:- 7 दिन में बदल जाएंगे रसोई गैस, पीएफ और पेंशन से जुड़े नियम, वक्त रहते जानना जरूरी

कार, बाइक खरीदना होगा महंगा

जो लोग अभी कार या बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे है उनके लिए अभी अच्छा मौका है कि वे 31 मार्च के पहले ये सभी चीजें खरीद लें। क्योंकि इसके बाद कंपनियां दाम बढ़ाने वाली हैं। मारुति, Nissan जैसे कंपनियों ने तो कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान भी कर दिया है।

1 अप्रैल से TV भी महंगा

1 अप्रैल 2021 से इन सभी चीजों के साथ टीवी की कीमतों में भी फर्क पड़ेगा। बीते 8 महीनों में ही टीवी की कीमतें 3 से 4 हजार रुपये तक बढ़ गई हैं। 1 अप्रैल 2021 से TV की कीमतों में कम से कम 2 से 3 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

AC, फ्रिज की ठंडी हवा भी हो जाएगी महंगी

इस साल गर्मी से राहत देने वाली चीजों में भी महंगाई का असर देखने को मिलेगा।1 अप्रैल से AC कंपनियां भी कीमत में बढ़ोतरी करने का प्लान बना रही हैं। कंपनियां कच्चे माल की कीमतों को देखते हुए एसी की कीमत बढ़ा रही हैं। अब प्रति यूनिट एसी की कीमतों में 1500 रुपये से 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली से पहले खाते में आने वाली है 'PM किसान सम्मान' की 8वीं किश्त!

1 अप्रैल से महंगा होगा हवाई सफर

अब हवाई यात्रा करना आपके लिए काफी भारी पड़ सकता है क्योंकि सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए किराए की न्यूनतम सीमा 5 परसेंट बढ़ाने का फैसला किया है।

1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा दूध

अब चाय के शौकिन लोगों को भी चाय की चुस्कियां लेने से पहले एक बार सोचना होगा। क्योंकि दूध की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की जा रही हैं, किसानों ने तो पहले ही कहा है कि वो दूध के दाम 55 रुपये प्रति लीटर कर देंगे। लेकिन इतनी बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। 1 अप्रैल से आपको दूध 49 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा। दूध के नए दाम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे

बिजली के लिए चुकाने होंगे ज्यादा दाम

बिहार के लोगों को 1 अप्रैल से बिजली के लिए ज्यादा बिल चुकाना पड़ सकता है। बिजली विभाग के मुताबिक, साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली की दर में 9 से 10 परसेंट की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो बिहार में बिजली के रेट बढ़ जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार