एलन मस्क दूसरे नंबर पर, नंबर वन से काफी पिछड़े
दुनिया के नंबर वन अमीर बर्नार्ड अरनॉल्ड के बाद दूसरे नंबर पर एलन मस्क हैं। ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) 132 अरब डॉलर के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। हालांकि एलन मस्क संपत्ति के मामले में बर्नार्ड अरनॉल्ट से काफी पीछे आ गए हैं। एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन पहले 2.78 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लेकिन पूरे साल के दौरान मस्क की नेटवर्थ 4.84 अरब डॉलर नीचे आई है।