26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: 1,520 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 6,500 से ज्यादा की गिरावट

Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साप्तहिक कारोबार के तीसरे दिन यानी बुधवार को (11 मई, 2022) 10 सोना (Gold Price) 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,870.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है।

2 min read
Google source verification
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी (Gold Silver Price) की कीमतें जारी कर दी गई है। आज सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साप्तहिक कारोबार के तीसरे दिन यानी बुधवार को (11 मई, 2022) 10 सोना (Gold Price) 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,870.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,160.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,690 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,940 रुपए में मिल रही है।

एक महीने में सोना और चांदी में भारी गिरावट
एक महीने के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की है। इस दौरान सोना 1,520 रुपए प्रति दस ग्राम और एक किलो चांदी 6,530 रुपए सस्ती हुई है। 11 अप्रेल से 11 मई के बीच 24 कैरेट 10 ग्राम सोने में 2.85 प्रतिशत की गिरावट देख गई है। इससे पहले सोना 53,390.00 पर था। वहीं, चांदी भी जबरदस्त टूटी है। बीते एक महीने में एक किलो चांदी में 9.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इससे पहले एक किलो चांदी 68,690.00 में बिक रही थी।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,383 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,690 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,456 और 24 कैरेट सोना 51,770 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,401 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,710 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,942 और 24 कैरेट 51,920 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत




























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली47,38351,690
मुंबई47,45651,770
कोलकाता47,40151,710
चेन्नई47,59351,920
बेंगलुरू47,49351,810
बेंगलुरू47,49351,810
हैदराबाद47,52951,850
जयपुर47,44751,760
लखनऊ47,46551,780
भोपाल47,50251,820

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल 120 के पार, कोलकाता में शतक के करीब डीजल, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का रेट


सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,330 रुपए सस्ता

सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,330 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- PNB ने चेक रिटर्न फीस, लोन पर ब्याज, लॉकर रेट सहित किया ये बदलाव, जानिए नए नियम


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।