नई दिल्लीPublished: May 13, 2022 10:04:50 am
Shaitan Prajapat
Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को भी सर्राफा बाजार में सोना-चांदी और सस्ता हुआ है। सोना 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,450.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है।
Gold Silver Price Today : देश में शादी-विवाह का लगन चल रहा है और इस सीजन में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी (Gold Silver Price) की कीमतें जारी कर दी गई है। आज सोने और चांदी दोनों के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साप्तहिक कारोबार के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को (13 मई, 2022) 10 सोना (Gold Price) 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,450.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 3.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,240.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,260 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 60,030 रुपए में मिल रही है।