नई दिल्ली: कोरोना वायरस की त्रासदी की खबरें अब रोज की बात हो गई हैं। लेकिन हर बीतते दिन के साथ ये तस्वीर और भयावह होती जा रही है। ये तो हम सभी जानते हैं कि COVID-19 या कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के कई देशों ने अपने नागरिकों को बाहरी देशों की यात्रा करने से मना कर दिया है । नतीजा स्पाइसजेट, गोएयर, विस्तारा जैसी एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। अब आलम ये है कि कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगी है तो डोमेस्टिक पैसेंजर्स की संख्या बुरी तरह से कम हुई जिसके चलते सिर्फ भारत में ही अलग-अलग एयरलाइंस कंपनियों के 200 से ज्यादा विमान जमीन पर बेकार खड़े है।