नई दिल्ली: आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की डेट आगे बढ़ा दी गई है लेकिन फिर भी ऐसे कई काम है जिनमें आधार की जरूरत पड़ती है और वह काम लॉकडाउन की सिचुएशन में अधर में अटके हैं। ऐसे ही कामों का ध्यान रखते हुए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई (UIDAI) ने लोगों को ट्वीट कर जानकारी दी है कि आधार से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं फिलहाल बंद है।